भाई को जमीन जायदाद से बेदखल करने के लिए पिता के साथ बेल्थरारोड तहसील पहुँची सौतेली बहन ने भाई के साथ किया हंगामा

बिल्थरारोड। स्थानीय तहसील में शुक्रवार को सौतेली बहन द्वारा पिता के साथ पूरी जमीन बेचने पहुँचने की सूचना मिलते ही भाई ने अपने हिस्से के बटवारे को लेकर तहसील पहुँच गया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। सौतेली बहन और भाई में जमकर नोकझोक हुआ । इस दौरान जमीन लिखने पिता अचेत होकर गिर गया। तहसील परिसर में भारी भीड़ लग गयी। इसकी सूचना मिलते ही उभांव पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। जानकारी के अनुसार बहोरवा खुर्द निवासी शेख गयस अहमद पुत्र नेसार अहमद ने उभांव पुलिस को दिए गए तहरीर में उल्लेख किया है कि हमारी सौतेली बहन रफत निवासिनी कुन्डैल नियामत अली ने भूमाफिया रविन्द्र यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी देवशलपुर नवापुरा रसड़ा, दिलीप कुमार पुत्र केशव प्रसाद निवासी प्यारेलाल चौराहा रसड़ा पूरी जमीन जायदाद लिखवाने के लिए हमारे पिता नेसार अहमद का अपहरण कर बेल्थरारोड तहसील लेकर चले गए। इसकी सूचना मिलते ही हम तहसील पहुँच गए। कि हमारा हिस्सा देंकर अन्य भूमि का विक्रय करने के लिए कहा। इस पर हमारी सौतेली बहन रफत और क्रय करने वाले लोगो ने धमकी देते हुए कहा कि रुद्रपुर देवरिया बना देंगे। इस दौरान पिता अचेत होकर जमीन पर गिर गए। उनको उठाने पर सौतेली बहन जमकर हंगामा किया। पीड़ित शेख गयास अहमद ने उभांव थानाध्यक्ष से जानमाल की खतरा बताते हुए आवश्यक करवाई करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *