बाइक चोरी व घरों में हो रही चोरी की घटनाओं से लोगो दहशत व्याप्त है
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र में बाइक चोरी व घरों में चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है। पुलिस चोरों को पकड़ने में बौना साबित हो रही है। जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत व्याप्त है। थाना क्षेत्र के सहिया हल्दिरामपुर गांव में शनिवार की रात्रि चोरो ने एक घर मे घुसकर 60 हजार रुपये नगदी समेत लाखो रुपये के सोने के आभूषण चुरा ले गए। घटना की जानकारी गृह स्वामी को रविवार को भोर में हुई। पीड़ित द्वारा इस घटना की सूचना उभांव पुलिस को दे दी गयी है। सूचना के बाद पहुँची पुलिस इसकी छनबीन में जुट गई है। इस घटना के सम्बंध में सहिया हल्दिरामपुर निवासी अक्षयलाल ने बताया कि शनिवार की रात्रि बिजली नही आने से परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। इसी बीच रात्रि में चोरों ने पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते अंदर जाकर घर की आलमारी बहन की शादी के लिए रखे 60 हजार नगद व 6-7 लाख रुपये के सोने के आभूषण चुरा कर लेकर चले गए। रविवार के भोर में 4 बजे जब घर मे गए तो आलमारी टूटा देख आवाक रह गए। आलमारी में रखा रुपये और आभूषण गायब था। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। वही नगर के एपेक्स अस्पताल के सामने खड़ी बुलेट बाइक को रात्रि में चोरों ने चुरा लिया। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के चन्दाडीह गांव से परमानन्द मिश्र का दरवाजे पर खड़ी पल्सर बाइक को चोरों ने चुरा लिया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है साथ ही नामजद तहरीर भी पीड़ित वाहन स्वामी द्वारा दिया गया है। अभी भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।चोरी की बढ़ रही घटनाओं से लोगो मे दहशत व्याप्त है।
