उभांव पुलिस ने दवा विक्रेता और अल्ट्रासाउंड संचालक समेत सात लोगो के खिलाफ एससी एसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है

बिल्थरारोड ।उभांव थाना पुलिस ने 6 माह पूर्व एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले एक युवक को जाति सूचक शब्दो के साथ गाली देने व मारने के मामले में रविवार को नगर के दवा विक्रेता और अल्ट्रासाउंड संचालक समेत समेत सात पर एससी एसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जो ग्रामसभा भिंडकुंड निवासी अमित कन्नौजिया की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई किया है। दर्ज मुकदमा के अनुसार सीयर सीएचसी गेट पर एक दवा दुकान पर काम करने वाले अमित कन्नौजिया को सभी ने घेर लिया और अस्पताल में वर्चस्व को लेकर गाली देते हुए मारकर जख्मी कर दिया। घटना 21 मार्च की बताई जा रही है। जिसमें दवा कारोबारी राहुल गोंड, अल्ट्रासाउंड संचालक लवकुश, धर्मेंद्र और उसकी पत्नी समेत सात आरोपी है। पीड़ित ने दवा कारोबारी और उनके समर्थकों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *