राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में 19 और 20 को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लखनऊ के चन्दन अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा इलाज



बिल्थरारोड। राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के द्वारा नगर के जूनियर हाईस्कूल सीयर के प्रांगण में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 19 और 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से साय 5 बजे तक चलेगा। जिसमे लखनऊ के प्रसिद्ध अस्पताल चन्दन अस्पताल के डॉक्टरो द्वारा मरीजो का हर प्रकार का जांच व निःशुल्क दवा दी जायेगी। इस सम्बंध में दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी राजेश सिंह दयाल ने बताया कि मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नही है। कहा कि सलेमपुर लोकसभा जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के चलते बदहाल है। सड़के, स्वास्थ्य सेवा जर्जर है। जबकि सरकार जन सुविधाओं के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई है। स्वास्थ्य सेवा भी दे रही है किंतु जनप्रतिनिधि को जनता की सुधि लेने का समय नही है। उन्होंने कहा कि बिल्थरारोड विधानसभा ,सलेमपुर लोकसभा के बीच मे है। मेरा प्रयास है कि बिल्थरारोड विधानसभा में एक अच्छा अस्पताल खुले जिसमे गरीब मरीजो अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिले। कहा कि आने वाले समय मे सलेमपुर लोकसभा की जनता का आशीर्वाद मिला तो हमारी पहली प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा ठीक करना होगा और सड़के अच्छी बनेगी। उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने का अपील किया है।
