क्षेत्र के बनकरा सैयद बुखारा में बने नए पंचायत भवन का लोकार्पण सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने किया

बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर के ग्रामसभा बनकरा सैय्यद बुखारा में बने नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण बुधवार को सांसद सलेमपुर रविन्द्र कुशवाहा ने ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह की उपस्थिति में किया। इस मौके पर सांसद कुशवाहा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गांवों का चहुमुंखी विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दी है। अनेक योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। वही ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत द्वारा गांवों में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण , सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ आदि लगाया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परविंदर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, तकनीकी सहायक आशुतोष श्रीवास्तव, विनय सिंह, अजय सिंह, अखोप प्रधान प्रवीण कुमार, पहाड़पुर प्रधान सुरेंद्र चौरसिया, गोरख सिंह, , अशोक कुशवाहा, सोनू सिंह, रामनिवास सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *