बिल्थरारोड साहु समाज के नेतृत्व में होली मिलन समारोह संपन्न! दुश्मनी पर दोस्ती की जीत का प्रतीक है होली: बैजनाथ प्रसाद साहू

बिल्थरारोड। अखिल भारतीय साहू समाज बेल्थरा रोड के तत्वाधान में बिल्थरारोड नगर के साहू मैरेज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन सोमवार की शाम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि साहू समाज के वरिष्ठ संरक्षक रमाशंकर साहू (नेता जी) बनाये गये थे। बक्ताओं ने होली मिलन समारोह के आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुश्मनी पर दोस्ती की जीत ही होली मिलन समारोह का मुख्य अंश है। इसके माध्यम से आपसी सम्बन्धों को प्रगाढ़ करने, आपसी मनमुटाव को देर कर एक साथ उठने बैठने का सिलसिला कायम कर समाज के अन्दर एक मजबूत एक जुटता कायम करने का संदेश देते हैं। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पूजा अर्चन तथा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद प्रारम्भ किया गया। समारोह के अंत में फूलों की होली खेली गयी। साहू समाज के सभी सदस्यों को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की बधाई दी गयी। इस अवसर पर मौजूद 4 की संख्या में मौजूद पत्रकारों को माला पहनाकर उन्हें ऊनी साल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीजे पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन आयोजित किया गया था। अंत में सभी ने आयोजित भोज में अनेक ब्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।  समारोह में समाज के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू ने समारोह की सफलता पर सभी की उपसिथति व सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।
इस मौके पर अखिल भारतीय साहू समाज के अच्छेलाल साहू, शमशेर प्रसाद साहू, डी0एन0 शर्मा साहू, राम मनोहर गांधी, कांता प्रसाद साहू, गुलाब चंद साहू, परशुराम जी साहू, ओमप्रकाश साहू, विजेन्द्र प्रसाद साहू, डा० सुरेन्द्र प्रसाद साहू, सुनील साहू, राधेश्याम साहू, सुनील प्रसाद साहू, सुधाकर प्रसाद साहू, धर्मनाथ साहू, अनिल कुमार साहू (एडवोकेट), विंध्याचल प्रसाद साहू, अनिल कुमार साहू, जयनाथ साहू, कन्हैया साहू, उपेंद्र कुमार साहू (उर्फ मिंटू), भगवान प्रसाद साहू, पन्ना लाल साहू, कन्हैया प्रसाद साहू, बेचन साहू, कमलेश फौजी, शशिकान्त साहू आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राजाराम साहू वरिष्ठ संरक्षक संचालन अशोक कुमार साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *