ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवा समाचार पत्र विक्रेता की मौत !

बलिया। एनएच 31 पर स्थित दुबहर थाना क्षेत्र के बसरिकापुर चट्टी पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवा समाचार पत्र विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटां (महावीर घाट) निवासी परशुराम प्रजापति तथा उनके दो पुत्र समाचार पत्र विक्रेता है। रविवार को राहुल प्रजापति (22) पुत्र परशुराम प्रजापति एक युवक के साथ किसी काम से हल्दी जा रहा था। दुबहर थाना क्षेत्र के बसरिकापुर चट्टी पर राहुल पहुंचा ही था, तभी सामने से ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक के पीछे बैठा युवक सड़क किनारे दूसरी तरफ गिर गया, जबकि राहुल ट्रैक्टर के नीचे आ गया।  आस-पास के लोगों ने राहुल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी। उधर, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *