महात्मा गांधी इन्टर कालेज खण्दवा को वाराणसी खण्ड के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा सोलर लाइट प्रदान किया


बिल्थरारोड। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज खण्दवा को बृहस्पतिवार को वाराणसी खण्ड के स्नातक सदस्य विधान परिषद आशुतोष सिन्हा के द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रवक्ता आनन्द यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा के आग्रह पर स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा द्वारा विद्यालय को सोलर लाइट प्रदान किया गया। इसके उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कौशल , शिक्षक बृजनरायन ,अभिषेक सिंह, राजनाथ , विजय चौहान , प्रशांत सिंह ,विनय यादव , अखिलेश यादव , सर्वेश सिंह , कृष्णा यादव , गौरीशंकर सिंह , राजू चौधरी , मुन्ना यादव , निर्भय , राजेश , अश्वनी , छट्ठू आदि ने अपने विद्यालय के शिक्षक आनन्द यादव को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। साथ ही एमएलसी आशुतोष सिन्हा का आभार प्रकट किया है।
