यूनिक कम्प्यूटर एण्ड कम्पटेटिव क्लासेज के डायरेक्टर ने एसएससी व जीडी टेस्ट में अव्वल स्थान पाने वालों को किया पुरस्कृत



बिल्थरारोड। नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा के समीप स्थित यूनिक कम्प्यूटर एण्ड कम्पीटेटिवक्लासेज के डायरेक्टर अरुण कुमार गुप्ता के द्वारा क्रिसमस त्योहार के अवसर पर रविवार को एसएससी , जीडी परीक्षा के लिए अपने केन्द्र पर बौद्धिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में प्रतिभागियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा के उपरान्त परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले अजय कुमार मौर्य और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श कुमार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नीतीश पासवान को यूनिक कम्प्यूटर के डायरेक्टर अरुण कुमार गुप्त द्वारा पुरस्कृत किया गया।
