ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से जीआरपी जवान गम्भीर रूप से घायल


बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम काशी एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से ट्रेन के चपेट में आ जाने से जीआरपी सिपाही गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी जीआरपी जवान मोहम्मद अली 50 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन बनारस में कार्यरत है गुरुवार की शाम को बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से काशी एक्सप्रेस से कही जाने के लिए चढ़ रहे थे इसी बीच इनका पैर फिसल गया जिससे चलती ट्रेन के चपेट में आ गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिससे आनन फानन में सीएचसी सीयर ले जाया गया। डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद परिजन इलाज के लिए बनारस लेकर चले गए। परिजनों के अनुसार इनका परिवार बनारस में ही रहता है।
