एक दिन पूर्व चोरी की घटना की अनभिज्ञता जाहिर करने वाले उभांव क्राइम/ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह , पीड़ित पत्रकार के धरना पर बैठते ही गैस सिलेंडर खोज लाये

बिल्थरारोड। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का आफिस से गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले में 3 माह पूर्व तहरीर देने और पुलिस के आला अधिकारियों को ट्वीट करने के बाद भी एक दिन पूर्व अनभिज्ञता जाहिर करने वाले उभांव पुलिस के क्राइम इंस्पेक्टर/ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने पीड़ित पत्रकार अरविन्द यादव द्वारा बुधवार को पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में भूख हड़ताल पर बैठते ही गैस सिलेंडर खोज लाये । ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। ज्ञात हो एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार अरविन्द यादव का बीते कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उनके नगर स्थित आफिस से चोरी हो गया जिसकी तहरीर पीड़ित पत्रकार द्वारा पुलिस चौकी सीयर में दी गयी। साथ इंस्पेक्टर उभांव को भी अवगत कराया। किन्तु पुलिस द्वारा पीड़ित पत्रकार के तहरीर पर आजतक मुकदमा पंजीकृत नही किया गया। इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने तहरीर ट्वीट करके पुलिस के अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद बलिया पुलिस द्वारा ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी गयी कि उभांव पुलिस को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कारवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद भी पीड़ित पत्रकार का मुकदमा उभांव पुलिस द्वारा पंजीकृत नही किया है। इस सम्बंध में जब मंगलवार को प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह से बात किया गया तो उनका कहना था कि मुझे इसकी जानकारी नही है। जबकि बलिया पुलिस ट्वीट कर उभांव पुलिस को करवाई के लिए निर्देशित किया है। और करवाई की जा रही है। उभांव पुलिस के रवैये को लेकर पीड़ित पत्रकार पुलिस के रवैये से छुब्ध होकर बुधवार को पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में बैठ गया। इसकी सूचना मिलते ही घटना की अनभिज्ञता प्रकट करने वाले प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह पुलिस चौकी पहुँचकर पीड़ित पत्रकार अरविन्द यादव को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराते हुए कारवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकार ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *