बिल्थरारोड /जायसवाल समाज के लोगों ने धूमधाम से किया सहस्त्रबाहु की पूजा
बिल्थरारोड / स्थित जायसवाल धर्मशाला में जायसवाल सर्ववर्गीय समाज द्वारा अपने कुलदेवता हैहय वंश के राजा सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती सोमवार की रात को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आरती उतारी। इस दौरान संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया गया।
जायसवाल समाज अपने कुलदेवता हैहयवंशी क्षत्रिय सहस्रार्जुन की जयंती क्षत्रिय धर्म की रक्षा एवं सामाजिक उत्थान में उनके योगदान के लिए मनाते हैं। जायसवाल सर्ववर्गीय समाज के तत्वाधान में राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की जयंती नगर के जायसवाल धर्मशाला में एक समारोह आयोजित कर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान समाज के कुलदेवता सहस्त्रार्जुन की विधि विधान से पूजा एवं आरती की गई। वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन काल पर प्रकाश डाला।भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने, विवाह आदि में फिजूलखर्ची रोकने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान राजराजेश्वर ने इस धरती पर कश्मीर से कन्याकुमारी व अटक से कटक तक राज किया। उनके शासनकाल में मांस मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। कहा कि समाज को अपने कुलदेवता के पराक्रम से सीख लेनी चाहिए। कहा कि रावण जैसे बलशाली राजा को भी मात देने वाले कुलदेवता के पराक्रम को समझा जा सकता है। इस दौरान प्रशांत कुमार मंटू ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए संगठन के विस्तार को लेकर अपने सुझाव दिए। दुर्गा प्रसाद मधु, विनोद कुमार पप्पू, राजेश जायसवाल ने समाज के संगठन की मजबूती के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि अर्थव्यवस्था मजबूत होने की स्थिति में समाज के पिछड़े व गरीब लोगों की आर्थिक मदद में और आगे बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ले सकेगा। इस मौके पर शशिकांत जायसवाल, संजय जायसवाल, राजेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, मनोहर लाल जायसवाल, आनंद जायसवाल, भोलू जायसवाल, विकास जायसवाल, मनीष जायसवाल, संदीप जायसवाल, बब्लू जायसवाल आदि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रतनलाल जायसवाल व संचालन व जायसवाल समाज के महामंत्री सुनील कुमार टिंकू ने किया।




