नगर के बहुप्रतिष्ठित कैलाश मिष्ठान भण्डार पर ग्राहकों के लिए त्योहार के अवसर पर दामों में विशेष छूट

बिल्थरारोड। दीपावली और गोवर्धन पूजा त्योहार पर नगर में सोमवार को भारी चहल पहल रहा। मिठाई, व फूल की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही।चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल दल बल के साथ नगर में चक्रमण करते रहे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा चार पहिया वाहनों के नगर में पुलिस चौकी के सामने वैरियर लगाकर प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर लगाई गई पटाका की दुकानों पर भी जमकर लोग खरीदारी करते नजर आये। मिठाई की दुकानों को दुकानदारों द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगर का प्रतिष्ठित कैलाश मिष्टान भण्डार पर काजू और खोवे से निर्मित विभिन्न आकारों के मनमोहक स्वादिष्ट मिठाईया शुद्धता में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है जिसकी खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मिष्टान भण्डार के संचालक पवन कुमार मित्तल ने बताया कि त्योहार के अवसर पर मिठाइयों पर ग्राहकों के लिए दामो में विशेष छूट भी दिया गया है और जो भी मिठाई बना है शुद्ध देसी यहां तक कि हमारे यहां शुगर फ्री मिठाई मेवों से निर्मित भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *