सपा कार्यकर्ताओं ने शोकसभा आयोजित कर सपा संरक्षक , पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि


बिल्थरारोड। / पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री, सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की निधन की खबर मिलते ही चहुँओर शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया ।जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 नेताजी जीवन पर्यन्त दबे कुचले और शोषित समाज की लड़ाई लड़ते रहे। वे समाजवादी थी। वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर सपा नेता मतलब अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, प्रशांत जायसवाल मंटू, सुनील कुमार टिंकू,आकाश भोला, बब्बन यादव, रुद्रप्रताप यादव, वीरेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, वीरेन्द्र रामपुरी, अमलेश कनौजिया, अमरजीत चौधरी, शशिकांत यादव, उमेश पाण्डेय, अमानुलहक अब्बासी, शाहिद समाजवाद ,गीता देवी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पिछले 10 दिन से मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था । तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी । 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया । जिससे शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
