पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक सभा


बिल्थरारोड। ) पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की निधन की खबर मिलते ही चहुँओर शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर देवराज इण्टर कालेज पशुहारी में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके उपरांत पठन – पाठन बंद कर दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभयेश मिश्र, रामकेश यादव, श्रीकृष्ण यादव, सुनीता वर्मा, सुनील यादव, लल्लन सिंह पटेल, उमेश यादव, ओमप्रकाश यादव, हरिकान्त यादव, सोमारी देवी आदि मौजूद रहे। पिछले 10 दिन से मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था । तभी से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी । 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया । जिससे शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
