ग्राम प्रधान ने मन्नत पूरी होने पर कराया भव्य काशीदास बाबा का पूजनोत्सव



बिल्थरारोड : क्षेत्र के दोथ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान व वर्तमान प्रधान के पिता विजयशंकर यादव के द्वारा ग्राम प्रधान बनने व पौत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर रविवार को भव्य काशी दास बाबा पूजन समारोह का आयोजन किया गया। पूजन समारोह का शुभारम्भ गाजीपुर निवासी सुरेंद्र पन्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अग्नि प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में हाथी और घोड़े भी शामिल रहे। इस मौके पर पहलवानों ने जोर आजमाइश कर कला का प्रदर्शन किया। पूजन समारोह के उपरान्त भारी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। विरहा कलाकर पंकज यादव ने भी गीत के माध्यम से काशीदास बाबा के बारे में विस्तार पूर्व प्रकाश डालते हुए अपने फन का जलवा बिखेरा। अपने गाने के माध्यम से लोगो को ओतप्रोत कर दिया । इस मौके पर ग्रामप्रधान आशुतोष यादव, रमिता यादव, जिलापंचायत सदस्य जनार्दन यादव,जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी, जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव , जिलापंचायत सदस्य चंद्रभान राम, मनोज यादव, देवेश यादव रोजगार सेवक, प्रमोद यादव, अंगद यादव, सोनू यादव , सुनील यादव, पंकज कुमार यादव, ओमप्रकाश सिंह,सोनू सिंह, दीपक यादव, वीरू यादव, अरविंद यादव, दीपक सिंह, धनन्जय यादव,आनन्द यादव, आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
