सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया , पूर्व रेलमंत्री स्व0 जनेश्वर मिश्र का मनाया जन्मदिन

बिल्थरारोड। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को छोटे लोहिया के रूप में विख्यात समाजवादी चिंतक पूर्व रेलमंत्री स्व0 जनेश्वर मिश्र की जयंती पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओ ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र जी ने गरीब मजलूमों के हक की लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ते रहे। छोटे लोहिया के रूप में विख्यात जनेश्वर मिश्र ने क्षेत्र के विकास व जनता के कार्यों के लिए सड़क से लेकर सदन तक चलने का काम किया। अपना पूरा जीवन जनहित के कार्यो में समर्पित कर दिया। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष समशाद बासपारी, इरफान अहमद, मतलब अख्तर, सपा  पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव रुद्रप्रताप यादव, अंगद यादव, आफताब , ओमप्रकाश यादव, पिंटू यादव, नन्हे भाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *