बिल्थरा रोड का ऐतिहासिक रामलीला मुकुट पूजन सम्पन्न आज से रामलीला शरू

बिल्थरारोड में रामलीला शुरू हो गई है। नगर के रामलीला मैदान में मंगलवार की रात श्री रामलीला समिति द्वारा मुकुट पूजन कर इसकी शुरुआत की गई। इसके पूर्व देर शाम नगर में झांकी निकाल कर लोगों को रामलीला की शुरुआत की जानकारी दी गई।
बिल्थरारोड की हृदय स्थली रामलीला मैदान में मंगलवार की रात श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड की अगुवाई में मुकुट पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पंडित नितेश उर्फ नंदू बाबा द्वारा विधि विधान पूर्वक मुकुट पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। रामलीला के मंचन को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल रहा। इसके पूर्व देर शाम रामलीला मैदान से नगर में शिव पार्वती की झांकी निकाली गई। इस झांकी के माध्यम से श्री रामलीला समिति द्वारा नगरवासियों को रामलीला प्रारम्भ होने का संदेश दिया गया। नगर में शिव पार्वती की झांकी व नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसी के साथ रामलीला की शुरुआत को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया। शांति समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड द्वारा महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों की मांग को लेकर एसएचओ उभांव अविनाश कुमार सिंह व सीयर पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल ने मुकुट पूजन के पूर्व सदलबल रामलीला मैदान में पहुंच कर वहां की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान इस सम्बन्ध समिति के अध्यक्ष से भी देर तक बातचीत की। चूकि मंगलवार की रात सिर्फ मुकुट पूजन कार्यक्रम ही सम्पन्न हुआ अतः इस दौरान दर्शकों की उपस्थिति कम ही रही।
बता दें कि बिल्थरारोड के रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति द्वारा स्थानीय कलाकारों के सहयोग से रामलीला का वर्षों पूर्व से मंचन करती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *