थाना रसड़ा व SOG व आबकारी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक DCM ट्रक (कीमती 18-20 लाख) से 584 पेटी अवैध अंग्रेजी अपमिश्रित शराब (कुल 5045.76 लीटर, कीमती लगभग 20 लाख) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के आदेश पर अपराध नियत्रंण व अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को रसड़ा पुलिस को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैस के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द यादव व रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 अजय कुमार यादव मय फोर्स व SOG टीम प्रभारी उ0नि0 अजय यादव मय टीम व आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान मय टीम को सोमवार को मुखवीर से सूचना मिली कि डी0सी0एम0 ट्रक नं0-UP-22 AT 7588 जिसमें भारी मात्रा में चण्डीगढ से अवैध अपमिश्रित शराब पर फर्जी रैपर लगाकर पकवाईनार होते हुए बिहार जाने वाला है । इस सूचना पर उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा गढिया क्रासिंग पहुँच कर बैरिकेटिंग कर रेलवे क्रासिंग के पास से एक व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया जिससे नाम व पता पूछा गया तो अपना नाम जाकिर हुसैन पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम धराड़ थाना बिलपाक जिला रतलाम मध्य प्रदेश बताया । जामातलाशी ली गयी तो जाकिर के पास से एक अदद नोकिया किपैड मोबाइल बरामद हुआ । वाहन DCM ट्रक को चेक किया गया तो कुल 584 पेटी, प्रत्येक पेटी 48 शीशी, प्रत्येक शीशी 180 ML की पायी गयी जिसपर अलग अलग कम्पनी के रैपर लगी हुई कुल 5045.76 लीटर शराब बरामद हुई । वाहन के सम्बन्ध में कागजात माँगा गया दिखाने से कासिर रहा तो वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार समय लगभग 08.20 बजे गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर थाना रसड़ा पर मु0अ0सं0 353/2022 धारा 272.273.419.420.467.468.471 भादवि व 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम मुकदमा पंजीकृत कर मा0न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. अजय यादव थाना रसड़ा , हे.का. आशीष यादव ,हे.का. बृजेश यादव थाना रसड़ा , का.विवेक पाण्डेय थाना रसड़ा, का.अजय मौर्या थाना रसड़ा , उ0नि0 अजय यादव एसओजी,हे0का0 वेद प्रकाश दूबे एसओजी , हे0का0 आलोक कुमार सिंह ,का0 राकेश कुमार यादव ,का0 रोहित कुमार यादव . का0 विनोद रघुवंशी , का0 विकास सिंह, का0 कृष्ण कुमार सिंह एसओजी, आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान , आबकारी हे.का.मो परवेज. आबकारी का. हरपाल सिंह जनपद बलिया शामिल रहे।

