फरसाटार में हुए भागीरथी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त की निशानदेही पर उभांव पुलिस ने आलाकत्ल 32 एम एम पिस्टल बरामद किया
बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार में हुए भागीरथी हत्याकांड के मामले में क्षेत्राधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैस सहित उभांव थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार को 2:00 बजे दिन में उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया के सामने सिंचाई नहर की पुलिया के पास से मुख्य अभियुक्त जितेंद्र यादव की निशानदेही पर आला कतल 32 एमएम की पिस्टल बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मुकदमे के विवेचक शिवनारायण वैस ने इस हत्याकांड में प्रकाश में आए मुख्य अभियुक्त जितेंद्र यादव पुत्र रमाशंकर यादव ग्राम केरमा महरूपुर थाना घोसी जिला मऊ को मा. न्यायालय द्वारा रिमांड पर लिया था। मा. न्यायालय ने विवेचक के आवेदन पत्र पर विचार करते हुए 16 तथा 17 सितम्बर तक दो दिनों की रिमांड मंजूर किया था। मुख्य अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर आला कतल बरामद करने में सफलता पा लिया। ज्ञात हो कि भागीरथी हत्या बीते माह अगस्त में 5/6 की रात में सोते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा उभांव थाने में दर्ज होने के बाद क्षेत्राधिकारी रसड़ा द्वारा इसकी विवेचना की जा रही थी। इस मामले में जनार्दन तथा ओम प्रकाश यादव पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। आला कतल बरामदगी में क्षेत्राधिकारी रसड़ा वैस संग उभांव थाने के अपराध निरीक्षक अंशुमान यदुवंशी, उप निरीक्षक राघव राम यादव तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

