बाइक पलटने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। नगरा- चौकिया मार्ग पर शनिवार के अपराहन लगभग 5 बजे मालीपुर चट्टी के समीप बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक के गड्ढे में पलट जाने से 25 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुँचाया गया डॉक्टर ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के भीटा भुवारी गांव निवासी अखिलेश कुमार किसी काम से बाइक से नगरा जा रहे थे इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर मालीपुर चट्टी के समीप खाई में पलट गई। जिससे अखिलेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टर के अनुसार अखिलेश को गम्भीर चोट लगने के कारण स्थिति नाजुक बतायी जा रही है।
