बलिया के इस जांबाज पत्रकार को माइलस्टोन अचीवमेंट से सम्मानित किया गया

बलिया। जिले के अमर उजाला के पत्रकार दिग्विजय सिंह को यूपी टुडे न्यूज द्वारा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में माइलस्टोन अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान बीते यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला प्रशासन के मनसुबो पर पानी फेरते हुए पेपर ऑउट और परीक्षा से धांधली से जुड़ी खबर को पूरे देश के सामने लाने के लिए दिया गया है। पूरे प्रदेश से अलग अलग क्षेत्रों से चुने गए 50 लोगों में श्री सिंह का नाम शामिल होने से जिले के पत्रकारों में हर्ष है।

  यूपी टुडे न्यूज द्वारा लखनऊ के उर्दू एकेडमी गोमती खण्ड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 50 अचीवर्स को माईलस्टोन अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार, समाजसेवी, चिकित्सक व शिक्षा क्षेत्र में अद्भुत कार्य करने वाले लोगों का चयन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य आगन्तुकों रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सूर्य कुमार शुक्ला, भारत समाचार से आलोक राजा, गिनीज बुक अवार्डी अनिता सहगल, यूपी टुडे के शोएब गाजी आदि ने सभी एचीवर्स को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *