डीएवी इण्टर कालेज के छात्रों ने निकाला तिरँगा यात्रा

बिल्थरारोड। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश मे मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में गुरुवार को डीएवी इण्टर कालेज के छात्र/ छात्राओं द्वारा तिरँगा यात्रा निकाला गया। तिरँगा यात्रा में आगे आगे एनसीसी कैडेट भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। तिरँगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में विद्यालय के छात्रों ने बंदेमातरम और देश भक्तों के नाम के साथ देश भक्ति नारो के साथ आगे बढ़ रहे थे। और पूरा नगर भ्रमण कर लोगो को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया। तिरंगा यात्रा में प्रधानाचार्य बनारसी यादव, मदन यादव, जयप्रकाश भारती, कुसमाकर सहित पूरे स्टॉप शामिल रहे।
