सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के निधन पर शोकसभा

बिल्थरारोड । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर रविवार को नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा के सामने सपा के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि राजमंगल यादव बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के व मिलनसार थे। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। वही पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि राजमंगल यादव सपा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे उनकी कमी की भरपाई कभी नही हो पायेगी। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी समशाद बासपारी, वीरेन्द्र रामपुरी, राजन कनौजिया, गब्बर यादव, टीएन यादव, वीरेंद्र यादव, अमरजीत यादव, रामाश्रय यादव प्रधान, इरसाद अहमद, रामअशीष यादव कमलेश कनौजिया आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
