नगर व क्षेत्र के तुर्तीपार में जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द चलेगा बुलडोजर

बिल्थरारोड। नगर व क्षेत्र के तुर्तीपार में जिला पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द ही बुलडोजर चलने वाला है। जिला पंचायत की जमीन पर हुए अवैध कब्जा हटवाने के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार सिंह द्वारा सम्बंधित अधिकारियों , अधिशासी अधिकारी बेल्थरारोड व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन सिंह यादव व अन्य को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर के रामलीला मैदान , जूनियर हाईस्कूल सीयर व तुर्तीपार में जिला पंचायत की जमीन पैमाइश कराकर उक्त स्थान पर किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर जिला पंचायत की जमीन को कब्जा किया जाना आवश्यक है। जिससे जिला पंचायत की बैठक में यथा स्थिति से अवगत कराया जा सके। इनके आदेश के बाद अतिक्रमण करने वालो में हड़कम्प मच गया है। शीघ्र अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलने वाला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *