उभांव : सावन के प्रथम सोमवार को लगा शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का भीड़ प्रशासन मुस्तैद

बिल्थरारोड /सावन महीने के प्रथम सोमवार को नगर व क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रावण मास की प्रथम सोमवार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा तथा इस दौरान श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के बेल्थरा घाट पर स्नान कर महादेव को जल अर्पित किया। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का विशेषकर महिला का तांता लगा रहा। मानस मंदिर, कालीचौरा, बस स्टेशन, इब्राहिमपट्टी, बेल्थरा बाजार, सोनाडीह, रेलवे पानी टंकी सहित क्षेत्र के सभी शिव मंदिर पर श्रद्धालु महादेव की पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान हर हर महादेव के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के चलते फूल व फल विक्रेताओं की भी चांदी रही। सरयू नदी के बेल्थरा घाट पर सुबह से ही श्रद्धालु नदी में गोते लगाते नजर आए। बाद में उन्होंने नदी के पास के शिवमंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। मान्यता है कि सावन महीना शिव जी को प्रिय होने की दो खास वजहें हैं। पहली, इसी महीने से देवी पार्वती ने शिव जी को पति रूप में पाने के लिए तप शुरू किया था। दूसरी, देवी सती के जाने के बाद शिव जी को फिर से अपनी शक्ति यानी देवी पार्वती पत्नी के रूप में वापस मिली थीं। इसके कारण यह माह का हिंदू श्रद्धालुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक शिव मंदिर पर पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात दिखे। शिवभक्तों से नगर व क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *