टुल्लू पम्प में उतरे करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

बिल्थरारोड। भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव मे शुक्रवार के अपराहन बाद 2 बजे टुल्लू पंप मे उतरे करंट की चपेट मे आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजियापुर गांव निवासी इरफान अहमद 26 वर्ष पुत्र शमशुद्दीन अहमद दरवाजे पर हैंड पाइप पर स्नान कर रहा था स्नान करते समय टुल्लू पंप मे उतरे करंट की चपेट मे आने से युवक वही अचेत हो गया । उसी समय उसके पिता भैंस चराकर वापस घर आये और नल की तरफ गये तो देखा कि नल के पास इरफान गिरा पड़ा है। यह देख शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में निजी वाहन से नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुन परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *