प्लास्टिक प्रयोग से बचे, इससे निर्मित वस्तुएं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है- चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त


बिल्थरारोड /आदर्श नगर पंचायत बिल्थरारोड की ओर से गुरुवार को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में आम जनता को अवगत कराने के लिए नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली गई।नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली नगर पंचायत कार्यालय से चलकर बस स्टेशन,चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी,मेन मार्किट, रेलवे चौराहा समेत नगर के प्रमुख स्थानों पर होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुचकर समाप्त हुई।रैली में कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर के साथ विभन्न नारे लगाए तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। इसके पूर्व आयोजित समारोह में चेयरमैन गुप्त ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक निर्मित वस्तुएं न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि पर्यावरण में भी नुकसान पहुचता है।उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्त, राजेश वर्मा, राममनोहर गांधी, परवेज हमजा, मिथिलेश, मनोज कुमार, मोहम्मद मनसफ आदि मौजूद रहे।
