सोशल आडिट के ब्लाक अध्यक्ष शमशेर सिंह व सदस्यों ने टीम नम्बर 2 की लीडर ममता सिंह पर आडिट कार्य मे सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए डीडीओ को शिकायती पत्र भेजा

बिल्थरारोड। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मनरेगा व अन्य कार्यो के सोशल आडिट के गठित टीम के सदस्य द्वारा आडिट के क्रम में मंगलवार को क्षेत्र के ककरासो में सोशल टीम नम्बर 2 की लीडर व नवानगर की कोआडिनेटर ममता सिंह पर आडिट में समय पर नही पहुँचने व टीम के सदस्यों को धमकी देने का आरोप सीयर ब्लाक सोशल आडिट टीम के अध्यक्ष शमशेर सिंह लगाते हुए कोआडिनेटर ममता सिंह पर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग किया है। दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि मंगलवार को ककरासो गांव में सोशल आडिट करने गयी टीम की लीडर ममता सिंह समय पर नही पहुँची थी और अपराहन 2 बजे के बाद पहुँची और कहि की सभी टीम के सदस्य ड्राफ्ट प्रत्यावेदन पर हस्ताक्षर करके जाए। इस पर अन्य सदस्यों ने एतराज करते हुए कहा कि अभी पहला दिन है आडिट तीन दिन तक चलता है। प्रत्यावेदन तैयार ही नही है तो हस्ताक्षर क्यो करेगे। इस बात पर आडिट टीम की लीडर ममता सिंह उलझ गयी और टीम के सदस्यों को भविष्य में नुकसान करने की धमकी दे डाली। अन्य टीम के सदस्य भी ममता सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा रहे है। ममता सिंह के इस धमकी पर सीयर ब्लाक के सोशल आडिट के लिए गठित अन्य टीमो के सदस्य व सोशल आडिट टीम के ब्लाक अध्यक्ष शमशेर सिंह ने टीम नम्बर दो की लीडर ममता सिंह के खिलाफ जिला विकास अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक करवाई करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *