झाड़ू लगाते समय महिला का मंगलसूत्र टेबल फैन में फंसा विधुत प्रवाहित होने से महिला की दर्दनाक मौत !



सिकन्दरपुर बलिया /रविवार की सुबह संदवापुर गांव निवासी 55 वर्षीय मालती देवी अपने घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी घर में पहले से टेबल फैन चल रहा था फर्स पर झाड़ू लगते समय मंगलसूत्र टेबल फेन में फस गया और बिधुत करेंट प्रवाहित होने लगा जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी महिला के जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर पति देवेंद्र यादव दौड़ कर के आए और महिला को उठाने लगे तब तक वह भी करंट की जद में आ गए संजोग अच्छा रहा कि विद्युत सप्लाई कट गई जिसे देवेंद्र का जान बच गया देवेंद्र को भी हल्का करंट लगा है पति पत्नी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मालती को मृतक घोषित कर दिया और देवेंद्र का इलाज चल रहा है मालती के दो पुत्र और एक पुत्री हैं सभी का रो रो कर बुरा हाल है उधर करंट लगने की सूचना पर थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर अपने मातहतों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजें जहां पर परिवार के लोगों से बातचीत पुलिस कर रही है समाचार लिखे जाने तक महिला का शव हॉस्पिटल में पड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *