पाँचवे चरण का सोशल आडिट का आरंभ हल्दीरामपुर से हुआ

।बिल्थरारोड। गुरुवार को पाचवे चरण के सोशल आडिट का आरम्भ ग्राम पंचायत हल्दी रामपुर से हुआ। आडिट के दौरान मौके पर तैनात ग्राम प्रधान अनन्त देव सिंह यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी नित्यानंद, तकनीकी सहायक हरेन्द्र सिंह,, रोजगार सेवक जंग बहादुर मौर्या, व ब्लॉक कोआडिनेटर प्रेमलता की मौजूदगी में सम्बंधित कागजातों आडिट किया गया। आडिट टीम बीआरपी दीनानाथ पांडेय ने बताया कि मनरेगा के तहत हुए कार्य व प्रधानमंत्री आवास की भुलेख सत्यापन व जाचं किया जा रहा है । कहा कि आडिट के अंतिम दिन शनिवार को खुली बैठक की जायेगी। इस दौरान बीआरपी पाण्डेय ने मनरेगा व अन्य कार्यो से सम्बंधित अपूर्ण फाईल को दो दिन के अंदर पूर्ण करने के लिए रोजगार सेवक जंग बहादुर वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दिन सभी फाइल पूर्ण होनी चाहिए। आडिट टीम के बीआरपी दिनानाथ पांडेय के साथ पूनम तिवारी, सिकाऊ राजभर, सनोज कुमार ,नन्दनी मौजूद रहे
