ग्राम सभा चरौवा मे जय योगीवीर बाबा के स्थान के कराये गए सुन्दरीकरण का लोकार्पण चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने किया

बिल्थरारोड। क्षेत्र के ग्राम सभा चरौवा मे आदर्श हिन्दू सेवा समिति के द्वारा कराये गये जय योगीवीर बाबा के स्थान का सुन्दरीकरण का लोकार्पण रविवार को नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने किया। चेयरमैन श्री गुप्त ने कहा कि उक्त समिति के द्वारा शानदार और प्रसंशनीय सामाजिक कार्य जो अब तक किये गए है।ऐसे सामाजिक कार्य प्रत्येक गाँव/शहर मे किये जाने चाहिए जिससे अपने धर्म और धरोहर दोनो सुरक्षित रहे। उन्होंने आदर्श हिन्दू सेवा समिति के सभी सदस्यो को ढेरो शुभकामनाये दी। कहा कि आप लोग भी संकल्प ले कि धरोहर और विरासत की रक्षा करेगे। हमे बहुत ही सुख की अनुभूति हो रही है कि मुझे इस तरह के नेक कार्य मे शिरकत करने का मौका मिला है। गांव की हिन्दू सेवा समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त को अंगवस्त्र व गणेश जी की प्रतिमा और भगवान राम के मन्दिर का मोमेंटो सप्रेम भेंट किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेन्द्र यादव, आलोक गुप्ता, अमित व हिन्दू सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *