चन्नाडीह शारदानंद अंचल इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन तथा देवराज महाविद्यालय में चयनित छात्रों को मिला टैबलेट

बिल्थरारोड /चंदाडीह मउरहां गांव स्थित शारदा नन्द अंचल इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन तथा देवराज महाविद्यालय में मंगलवार को चयनित छात्रों के बीच स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया गया। कालेज प्रधानाचार्य इं. अरुण कुमार की मौजूदगी में सीयर ब्लाक के बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने संयुक्त रुप से छात्रों को मोबाइल और टैबलेट वितरित किया। पूर्व प्रमुख विनय अंचल ने छात्रों को बधाई दी। साथ ही छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें उच्चशिक्षा के लिए मोबाइल और टैबलेट का सकारात्मक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। आईटीआई के मैकेनिकल विभागध्यक्ष इं. केके गुप्ता, विनीत कुमार राय, आलोक यादव, लालबहादुर यादव, अविनाश कुमार वर्मा, मुकेश यादव, सन्दीप वर्मा, लालमन यादव, अश्वनी कुमार, बसन्त यादव, अमरनाथ, मंजीत यादव, रामप्रीत यादव समेत अनेक शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
नीलेश दीपु
