500 मीटर लिंक मार्ग अधूरा, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग!

बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव में करीब 500 मीटर लिंक मार्ग अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण प्रमोद कुमार यादव ने एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि बुद्धिपुर गांव से सीयर की ओर जाने वाला लिंक मार्ग करीब 500 मीटर तक अधूरा है। मार्ग की खराब स्थिति के चलते लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणों के अनुसार इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, जबकि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीण ने तहसील प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए अधूरे पड़े लिंक मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *