चोरी की 4 मोटरसाइकिलों के साथ बिहार के 4 आरोपी गिरफ्तार, उभांव पुलिस को बड़ी सफलता

बेल्थरा रोड, बलिया। उभांव थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल थाना उभांव में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है, जबकि अन्य तीन मोटरसाइकिलें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की पाई गईं।

पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने थाना उभांव में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर के सामने से UP32 HP 1890 पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। इस मामले में मुकदमा संख्या 186/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

15 अगस्त को रात्रि गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर उभांव पुलिस ने चैनपुर बंधा के पास झाड़ियों में घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से चार संदिग्धों को चार मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी वाहनों के जरूरी कागजात नहीं दिखा सके। ई-चालान ऐप से जांच करने पर UP32 HP 1890 पैशन प्रो का चेसिस नंबर MBLHA10BNGGD00355 और इंजन नंबर HA10EVGGD08805 पाया गया, जो दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित निकला।

जांच में अन्य तीन मोटरसाइकिलें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की होना सामने आया। पुलिस ने मामले में धारा 317(2) व 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

बरामद मोटरसाइकिलें

  1. UP32 HP 1890 — Passion Pro
  2. UP52 BJ 0168 — HF Deluxe
  3. UP52 BD 2605 — HF Deluxe
  4. UP52 AF 0864 — HF Deluxe

गिरफ्तार आरोपी

पंकज पाल, निवासी ग्राम गुठनी, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार
अंशु राम, निवासी ग्राम डड़ैला, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार
शिवम प्रजापति, निवासी ग्राम पुरैना, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार
आदित्य कुमार, निवासी ग्राम पुरैना, थाना गुठनी, जनपद सिवान, बिहार

पुलिस टीम

कार्रवाई में उ0नि0 नीरज यादव, उ0नि0 सूर्यप्रकाश दूबे, हे0का0 रामविलास यादव, का0 सत्येन्द्र कुमार, का0 अजीत कुमार गुप्ता, का0 नित्य प्रकाश, का0 ऋषभ सिंह, का0 रामबचन गुप्ता, का0 शुभम प्रकाश तथा का0 मो0 अरशद शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का खुलासा होने के साथ ही तीन अन्य चोरी की बाइकों की बरामदगी भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *