बेटियों की उच्च शिक्षा को नई उड़ान देने की पहल, स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय के पुनरोत्थान का लिया गया संकल्प!

बिल्थरा रोड (बलिया)। अतरौल स्थित स्वामी रामनारायणाचार्य महिला महाविद्यालय के पुनरोत्थान एवं शैक्षणिक विकास को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय को पुनः क्षेत्र के अग्रणी महिला शिक्षण संस्थानों में स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
बैठक में छात्राओं के नामांकन में वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा महाविद्यालय की सकारात्मक पहचान को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की उन्नति समाज के सहयोग और जनभागीदारी से ही संभव है।
महाविद्यालय के प्रबंधक आद्याशंकर यादव ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों की बेटियों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। वहीं प्राचार्या डॉ. ममता यादव ने छात्राओं के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक में उपस्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों के प्रबंधकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने महाविद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया। सभी ने आगामी प्रवेश सत्र में अधिक से अधिक छात्राओं के नामांकन के लिए जनजागरण अभियान चलाने तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता नसीम अहमद ने तथा संचालन देवेंद्र यादव ने किया। इस दौरान संस्था के मंत्री रुद्र प्रताप यादव, उपमंत्री नसीम अहमद, प्रधान देवेंद्र यादव, सपा विधानसभा महासचिव ओमप्रकाश यादव, पूर्व प्रधान अनिल कुमार यादव, गुलाब मौर्य, अनिरुद्ध यादव, रामकरन यादव, अमित यादव (गोल्डी), सुनील यादव, डॉ. रामबदन यादव, अनमोल यादव, अरविंद यादव, उमेश चौरसिया, संजय यादव, अंगद यादव, अफताब अहमद, अनमोल पांडेय, मनोज यादव, भरत राजभर, विनोद यादव, दीनदयाल मधुकर, रामाश्रय फाइटर, पिंटू, डॉ. मुन्ना, ताबिश अहमद, राजू यादव, हरिलाल राजभर, जीतू यादव, अतुल यादव, इंद्रजीत, तारकेश्वर राजभर सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *