बलिया: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की कुएं में गिरकर मौत!

बांसडीह, बलिया। कुंआ में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बांसडीह कस्बे के वार्ड नं. 5 निवासी निर्मला देवी (46) पत्नी राजनारायण शर्मा की लाश शुक्रवार की सुबह घर के पास ही संदिग्ध परिस्थितियों में कुंए में उतराई मिली। परिजनों के अनुसार निर्मला देवी की मानसिक हालात ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों की सलाह रोज की भांति शुक्रवार की सुबह निर्मला टहलने निकली थी।
सुबह सात बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों काफ़ी खोजबीन किया, लेकिन निर्मला देवी का कही कोई अतापता नहीं चला।उनके पति राजनरायन शर्मा घर के सामने बने कुंए पर फूल तोड़ने के लिए गये तो एकाएक उनकी नज़र कुंए में गिरी निर्मला पर पड़ी। यह देख बदहवास होकर वे चीखने चिल्लाने लगे। आनन-फानन में आसपास के लोगो ने निर्मला को कुंए से निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
नीलेश
