बिठूआ में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गांवों के सर्वांगीण विकास का दिया संदेश

बिल्थरारोड। विकास खण्ड सीयर की ग्रामसभा बिठूआ में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे हर चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।
कार्यक्रम में विधायक हंसू राम ने कहा कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि बिठूआ गांव में विधायक निधि से कई विकास कार्य कराए गए हैं तथा पंचायत भवन में कंप्यूटर व हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा भी की।
ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा गांधी ने बताया कि गांव में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड, सोलर लाइट एवं पेयजल हेतु आरओ प्लांट सहित कई कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस दौरान उपजिलाधिकारी शरद चौधरी एवं बीडीओ सीयर ने मंत्री को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी, परवेज हमजा गुड्डू, अश्वनी गांधी, नैय्यर, सुखलाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीयर दिलीप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, भाजपा नेत्री रीना राव, प्रमोद सिंह, पंकज मिश्रा, शशि चौरसिया, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रणजीत कुशवाहा, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, ग्राम सचिव तेजबहादुर सिंह, पंचायत सहायक प्रियंका चौहान, सुशीला भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *