बांसडीह रोड पुलिस की बड़ी सफलता

थाना बांसडीह रोड़ के 04 हत्यारो के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही अमल मे लायी गयी । प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर जनपद बलिया द्वारा चलाये जा रहे कठोर कार्यवाही किये जाने सम्बन्धित सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बासडीह के निकट पर्यवेक्षण में दिनांकः 01.11.2021 को राजेन्द्र यादव उर्फ अंग्राहित यादव पुत्र केशव यादव निवासी ग्राम गजियापुर थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया की दिन दहाडे गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बाँसडीह रोड जनपद बलिया पर मु0अ0स0 153/2021 धारा 302/34 भादवि का अभियोग हत्या करने सभी अभि0गण 1. गोपाल यादव 2. आजाद यादव 3. राजू यादव पुत्रगण स्व0 दीनदयाल यादव निवासीगण ग्राम गजियापुर थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया 4. बबलू पटेल पुत्र श्यामसुन्दर पटेल निवासी ग्राम सलेमपुर मठिया थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया के विरुद्ध पंजीकृत हुआ था । अभियुक्तगण के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्यवाही के तहत थानाध्यक्ष बाँसडीह रोड जनपद बलिया द्वारा श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय जनपद बलिया से प्राप्त पूर्व स्वीकृति के आधार पर थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया पर चारो हत्यारों के विरुद्ध मु0अ0सं0 92/2022 धारा 2/3(1) उ0प्र0 प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है । चारों हत्यारों के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *