बेल्थरारोड स्टेशन से सकुशल मिला मासूम फुजैल, दो दिन तक कहां रहा और महिला अपहरणकर्ता कौन—बड़ा सवाल

बिल्थरारोड। बीते 11 दिसम्बर को गायब एकसार निवासी 3 वर्षीय मासूम फ़ुजैल को बेल्थरारोड स्टेशन से जीआरपी ने शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया। उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली बड़ागांव से गुरुवार की दोपहर तीन साल का एक मासूम खेलते समय लापता हो गया। पिता असलम की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। बताया जाता है कि 3 साल का मोहम्मद फूजैल अहमद पुत्र असलम निवासी एकसार गुरुवार को दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह गायब हो गया। परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बाद जब वह नहीं मिला तो उसके पिता असलम ने शुक्रवार को उभांव थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। उभांव पुलिस शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू कर दी गयी। शनिवार को सुबह बच्चे को बिल्थरारोड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर मिलने की सूचना मिली। जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मासूम को पकड़ कर उभांव इंस्पेक्टर को सौंप दिया गया। बच्चे की सुरक्षित बारामदगी के लिए दो विशेष टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी गई थी।  बच्चे की बरामदगी से परिजनों ने राहत महसूस करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।यक्ष प्रश्न यह है कि उभांव पुलिस पता कर की अपहरणकर्ता वह महिला कौन थी जो बच्चे को गोद मे लेकर स्टेशन पर रखा। साथ ही बच्चा दो दिन तक कहां और कैसे रहा पुलिस को इसके तह तक पहुँचने के बाद ही पता चल सकेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *