परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिल्थरारोड में ज्ञान विज्ञान मेले का किया गया आयोजन



बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के परशुराम जानकी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को ज्ञान विज्ञान मेला आयोजित किया गया। मेले में बच्चों ने ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाग्देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। विज्ञान मेला में रसड़ा संकुल के कुल छह विद्यालय के बच्चों में भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। इनमें विज्ञान, गणित, वैदिक, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान पत्र वाचन, संस्कृत पत्र वाचन, वैदिक गणित प्रश्न वाचन, विज्ञान वैदिक गणित प्रतियोगिता शामिल हैं। मुख्य अतिथि बलिया संभाग निरीक्षक कन्हैया ने ज्ञान विज्ञान मेले में शामिल होने वाले होनहारों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण गिरि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रमेश राय, मनोज पांडेय, रामजन्म यादव, दिनेश गुप्ता, डॉ रमाशंकर सिंह, डॉ अमित सिंह, अनिरुद्ध बरनवाल, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
