बिल्थरा रोड में एसआईआर प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 48 बीएलओ सम्मानित





बिल्थरारोड। स्पेशल समरी रिवीजन (एसआईआर) अभियान में बेल्थरा रोड तहसील लगातार अपनी कार्यकुशलता और टीम वर्क का प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में निर्धारित समय से पूर्व उत्कृष्ट कार्य पूर्ण करने वाले 48 बीएलओ को रविवार को उपजिलाधिकारी शरद चौधरी और नायब तहसीलदार रौशन सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित बीएलओ में शामिल हैं —
गीता देवी, अलीमुन निशा, सिद्धांत कुमार, मोहम्मद तारिक, संतोष तिवारी, राज किशोर प्रसाद, प्रेमशिला देवी, इंद्रजीत यादव, प्रिया गुप्ता, चंद्रावती देवी, जितेंद्र कुमार यादव, विद्या प्रकाश सिंह, अनीता भारती, अमरचंद शर्मा, हेवंती, फुलमती, गुड़िया देवी, आनंद स्वरूप पांडेय, मोहम्मद कैसर अंसारी, पवन कुमार चौहान, शिव कुमार, अनीता, बिंदु सिंह, मीना देवी, दुर्गविजय वर्मा, हरिंद्र यादव, पुनीता प्रजापति, रीता वर्मा, संजू देवी तथा अन्य चयनित बीएलओ जिनके उत्कृष्ट कार्य को सराहा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने सभी बीएलओ की प्रशंसा की और उन्हें आगे भी टीम भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क के माध्यम से हर साथी अपना लक्ष्य समय से पहले प्राप्त कर सकता है।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि बिल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,69,721 मतदाताओं के सापेक्ष 2,30,930 का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। इस प्रकार क्षेत्र 63% प्रगति के साथ जिले में चौथे स्थान पर बरकरार है।
एसआईआर कार्य की मॉनिटरिंग उपजिलाधिकारी की अगुवाई में बीडीओ सीयर फैसल आलम, नायब तहसीलदार रौशन सिंह, सुपरवाइजर देवेन्द्र वर्मा, बजरंगी यादव, परशुराम यादव, रामायण प्रसाद, नंदलाल शर्मा द्वारा की जा रही है। वहीं सीआरओ त्रिभुवन प्रसाद ने शेष मतदान केन्द्रों पर डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
सम्मान समारोह को एसआईआर प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ के उत्साहवर्धन और आगे की प्रगति के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।
