सन्तपति स्वामी शिवनारायण धर्मार्थ ट्रस्ट ससना धाम के तत्वाधान में बुधवार को सन्त शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी शिवनारायण का 306 वां अवतार दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

बिल्थरारोड। अखिल विश्व श्री सन्तपति स्वामी शिवनारायण धर्मार्थ ट्रस्ट ससना धाम के तत्वाधान में बुधवार को सन्त शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी शिवनारायण का 306 वां अवतार दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्व धर्मगुरु सन्त अमरजीत साहेब जी के नेतृत्व में घोड़ो के साथ भव्य एवं विशाल स्वामी शिवनारायण जी की शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमे भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों के साथ विश्व के कई देशो नेपाल के बाबा पलटन दास, मॉरीशस के पूजानन्द जी महाराज, अमेरिका के धर्मराज नानन सहित कानपुर से छेदी लाल जी, दिल्ली से माधव जी, लखनऊ से पलकधारी जी, बिहार से रूपलाल जी के अलावा आसाम , झारखंड, उत्तरांचल आदि के सन्तगण शामिल हुए। इसके उपरान्त पूजा पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चल रहे प्रवचन कथा का अनुवायियो ने अमृत कथा का रसपान किया। इस समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष कुँवर बहादुर सिंह, मुल्की महन्थ बाबा लल्लन जी महाराज , गिरिजा सन्त, सुरेश दास, एमएमडी स्कूल के चेयरमैन प्रतिकराज सिंह, , पिक्कू सिंह,इननु सिंह, राजन सिंह्, मिट्ठू सिंह, राजेश सिंह विनोद यादव , अजीत सिंह,गयानन्द, जनार्दन सिंह, सहित भारी संख्या में महिला और पुरूष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *