बेटी के जन्मदिन पर सेवा की अनूठी पहल, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, जरूरतमंदों में बांटे 150 कंबल


बिल्थरारोड (बलिया)। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखबेटीते हुए समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए तहसील क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी शुभम सिंह परिहार ने अपनी पुत्री शान्वी सिंह का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर करीब 100 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को ससम्मान भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, ठंड को देखते हुए रेलवे स्टेशन चौराहे पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद करीब 150 लोगों को कंबल वितरित किए, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिली।
इस पुनीत कार्य में गांव के लोगों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में देर रात तक उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने बेटी शान्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभम सिंह परिहार के इस प्रेरणादायक कदम की सराहना की।
जन्मदिन पर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की यह पहल समाज के लिए एक सुंदर संदेश है कि खुशियां बांटने से और भी बढ़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *