ओम प्रकाश राजभर ने हार पर किया सनसनीख़ेज़ खुलासा, कहा- हमको पहले से पता था कि हम…

सादिक अंसारी✍️✍️✍️✍️
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है जिस से सनसनी मच गई उन्होंने कहा हमको पहले ही चरण से पता चल गया था उनकी पार्टी हारने वाली है आपको बता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़े सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि उन्हें पहले चरण में ही पता चल गया था कि उनकी पार्टी हारने वाली है सपा के सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि हम जनता को सही मुद्दे समझाने में सफल नहीं हो पाए जिसकी वजह से हार हुई है उन्होंने कहा कि जनता को फ्री स्वास्थ्य और फ्री शिक्षा के मुद्दे समझ नहीं आये लेकिन फ्री राशन पर जनता ने विश्वास कर लिया।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पहले फेस के मतदान के बाद ही जनता का मूड समझ आ गया था लेकिन चूंकि चुनाव हो रहा था इसलिए बयानों में इसको ज़ाहिर नहीं करना चाहते थे उन्होंने कहा उनकी पार्टी बलिया, मऊ, आज़मगढ़, गाज़ीपुर और अम्बेडकरनगर मेरे प्रभाव वाला क्षेत्र है जहां गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
ओम प्रकाश राजभर ने केशव देव मौर्या के बयानों को लेकर लगाए गए आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि केशव देव मौर्या उनके साथ हेलीकॉप्टर में घूमते रहे हैं राजभर का कहना है कि वो सपा के साथ हैं और आगे भी रहेंगे उन्होंने आज सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव से मुलाक़ात को लेकर कहा कि परिणामों पर समीक्षा की गई है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का सबसे ज्यादा नुकसान जनता से ज्यादा मायावती ने किया है उन्होंने कहा मायावती जी ने सपा को हराने के लिए और बीजेपी को जिताने के लिए खुद हार गईं जब उनसे पूछा गया ऐसा कैसे तो राजभर ने कहा कि बलिया में कुल वोट 25 हजार है और बसपा का कैंडिडेट 10 हजार वोट पाता है, जबकि उसका जो बेस वोट है, वो भाजपा की ओर मुड़ गया है।
जब उनसे सवाल किया गया वो सपा के साथ रहेंगे या फिर बीजेपी में जाएंगे उसपर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जहां पिछड़ों का हक लूटा जा रहा हो, और उनकी छात्रवृत्ति मारी जा रही हो, वहां पर नहीं जाएंगे।
