उभांव थाना क्षेत्र के विगह गांव निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत जबकि एक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के विगह गांव निवासी दो युवकों की बुधवार को सिकंदरपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सिकंदरपुर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के विगह जमीन विगह गांव निवासी रिंकू मौर्य 30 वर्ष पुत्र रामाकांत मौर्य और अभय सिंह 32 वर्ष पुत्र मुन्ना सिंह और कमलेश राम 28 वर्ष पुत्र लूरखुर एक आपाची गाड़ी से किसी कार्य से सिकंदरपुर गए थे वापस लौटते समय ज्ञानकुंज स्कूल की बस रुद्रवार चट्टी के पास बच्चों को उतार रही थी। तभी बाइक सवार युवक बस में सामने से टक्कर मारते हुए सड़क पर दूर जा गिरे । घटना के बाद आसपास के लोगो की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुँचाया। स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रिंकू 30 वर्ष और अभय सिंह 32 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गयी । जबकि कमलेश 28 वर्ष की स्थिति नाजुक देख परिजन मऊ प्रकाश हॉस्पिटल लेकर चले गए। जहाँ कमलेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार तीनो के दो – दो बच्चे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *