पच्चीस हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तारनगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई संगीन वारदातों में था वांछित

बलिया, 17 जुलाई।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा पुलिस को बुधवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। 25,000 रुपये का इनामी अपराधी सतीश सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना देर रात करीब 2:37 बजे की है, जब थाना नगरा पुलिस टीम रेकुआ-नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, किंतु उसने भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान सतीश सैनी पुत्र स्वर्गीय मुन्ना सैनी निवासी गुठौली, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल जिला अस्पताल बलिया भेजा गया।

प्राथमिक पूछताछ में सतीश सैनी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 मई को थाना गड़वार क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अतिरिक्त 20 मई व 4 जून की रात को पकड़ीडीह स्थित देशी शराब की दुकान से कई पेटी शराब, नकदी व स्कैनर चोरी किया था। 24 मई को जमुआंव नहर पुलिया के पास एक लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बरामद किया:

एक देशी तमंचा (.315 बोर)

एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस

चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल


पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी नगरा ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *