छत से पैर फिसलकर गिरने से पैरामिलिट्री जवान के इकलौते बेटे की मौत !

बिल्थरारोड।उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में शुक्रवार देर रात्रि छत से गिरने के दर्दनाक हादसे में पैरामिलिट्री जवान के इकलौते बेटे मृत्युंजय राजभर (35) की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक मृत्युंजय राजभर भोला राजभर के पुत्र थे, जिनके पिता पैरामिलिट्री में तैनात हैं।परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात मृत्युंजय अपनी मां के साथ छत पर सोए हुए थे। रात्रि लगभग 1:30 बजे उनका ई-रिक्शा नीचे खड़ा था, जिसे देखने के लिए  छत से नीचे झांकने लगे। छत पर रेलिंग नही होने से  पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़े।गिरने की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। देर रात तक मां को लगा कि बेटा नीचे सोने चला गया और पत्नी को लगा कि ऊपर ही हैं, इस कारण काफी देर तक किसी को हादसे की खबर नहीं लगी।
मृत्युंजय की शादी हो चुकी थी। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  पुलिस मौके पर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई शुरू कर दिया ।हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *