बिठुआ ग्राम प्रधान रेखा गांधी और प्रतिनिधि राममनोहर गांधी का प्रयास रंग लाया ,वर्षो से विवाद के चलते रुकी सड़क का निर्माण शुरू

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बिठुआ गांव में वर्षों से विवाद के कारण काली मन्दिर के रुके सड़क का निर्माण कार्य ग्राम प्रधान रेखा गांधी के पहल पर ग्रामीणों से सहयोग से सोमवार को सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। ज्ञात हो कि काली माता मन्दिर को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य सड़क के अगले – बगल रहने वाले लोगो मे आपसी विवाद के चलते वर्षो से रुका पड़ा था। कोई सार्थक पहल न होने के कार्य सड़क का निर्माण कार्य बाधित था। जिसके चलते पूजन अर्चन करने के लिए काली माता मन्दिर जाने में महिलाओं को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम प्रधान रेखा और उनके प्रतिनिधि राममनोहर गांधी की सार्थक प्रयास से ग्रामीणों की रजामंदी और सहयोग से वर्षो से लंबित सड़क का सीसी रोड निर्माण शुरू हो गया । काली माता मन्दिर को जाने वाली सड़क का निर्माण का शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।
