भूमि पैमाइश के बाद दबंगो द्वारा पत्थर उखाड़ने पर न्याय के लिए चक्कर लगा रहा है पीड़ित किसान

बिल्थरारोड। क्षेत्र के बासपार बहोरवा में भूमि की पैमाइश के उपरांत पत्थर नसब होने के बाद दबंग विपक्षियों द्वारा पत्थर उखाड़कर फेक दिए जाने के बाद कब्जा करने पर पीड़ित किसान लगभग 6 माह से एसडीएम कार्यालय और थाने का न्याय के लिए चक्कर लगा रहा है। कोई पीड़ित किसान का सुनने वाला नही है। ज्ञात हो कि बासपार बहोरवा गांव निवासी मुन्ना चौहान पुत्र स्व0 रामू चौहान का लगभग 6 माह पूर्व में एसडीएम के आदेश पर जमीन का पैमाइश कर पत्थर नसब कर दिया गया। उसके दो दिन बाद विपक्षी सितलु, अशोक आदि द्वारा पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। इसके बाद पीड़ित किसान मुन्ना चौहान द्वारा एसडीएम बेल्थरारोड और उभांव इंस्पेक्टर को पत्रक दिया गया। एसडीएम द्वारा कानूनगो , लेखपाल और थानाध्यक्ष उभांव को पुनः पत्थर नसब कराने के लिए निर्देशित किया गया। किन्तु आज तक सम्बंधित लोगो द्वारा कोई पहल व करवाई नही किया गया। जिसके कारण पीड़ित तहसील और थाने का चक्कर लगाते- लगाते थक गया है। न्याय की उमीद टूट गयी है। सिर्फ कानूनगो और थाने के लोग खोखला आश्वासन देकर घर भेज देते है। पत्थर उखाड़ने वालो पर आज तक कोई करवाई नही किया गया। मुन्ना चौहान ने सम्बंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाया है उनका कहना है कि अगर हमको न्याय नही मिलेगा तो हम आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *